Three Amrit Bharat Express trains will run via Bareilly

अमृत भारत एक्सप्रेस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वंदे भारत के बाद अब बरेली के लोगों को अमृत भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलेगा। बरेली होते हुए तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे इन ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी तैयार कर रहे हैं। एक जनवरी से रेलवे ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव करेगा। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को इस समय सारिणी में जगह दी जाएगी।

Trending Videos

फिलहाल, देहरादून-लखनऊ और मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बरेली होते हुए किया जा रहा है। बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन भी प्रस्तावित है। अब रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड ने 26 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। 

इनमें भगत की कोठी-गोरखपुर, छपरा-अमृतसर और अमृतसर-सहरसा अमृत भारत ट्रेनों का संचालन वाया मुरादाबाद, रामपुर, बरेली प्रस्तावित है। इनकी समय सारिणी पर मंथन जारी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आठ कोच की है, जबकि अमृत भारत एक्सप्रेस में 22 कोच लगाए जाएंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी हाई स्पीड होगी, लेकिन इसका किराया वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले कुछ कम रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *