Three vicious members of Khat-Khat gang arrested police recovered 11 mobiles price in lakhs

खट-खट गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में खटखट गैंग के तीन शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया। इस गैंग के सदस्य कार का दरवाजा खटखटा कर मोबाइल उड़ाने में माहिर हैं। पूछताछ में जानकारी मिली है कि ये गैंग आगरा के अलावा कई अन्य राज्यों में भी इसी तरह वारदातों को अंजाम देता है। 

एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस और थाना कमला नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर खटखट गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग वाहन चालकों एवं कार चालकों को रोककर उनका दरवाजा खटखटा था और उनके मोबाइल छीनकर भाग जाता था। एसीपी ने बताया कि गैंग के कुछ सदस्य चालक को अपनी बातों में उलझा लेते थे, वहीं दूसरे सदस्य इतनी देर में कार में रखे हुए मोबाइल पार कर देते थे। 

एसीपी ने बताया कि तीनों शातिरों से 11 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी क़ीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों का नेटवर्क आगरा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ताज नगरी और पड़ोसी जनपद ही नहीं, बल्कि कई राज्यों में फैला हुआ है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *