three youths got scared and jumped into the well while playing cards in In Jhansi one died

up police
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


थरेट थाना क्षेत्र के छोटा आलमपुर गांव में शनिवार रात बदमाश की तलाश में पहुंची पुलिस को देख ताश खेल रहे युवक घबरा गए और बचने के लिए कुएं में कूद गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को बाहर निकाला, जिनमें एक की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के बाहर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे थरेट थाना पुलिस को छोटा आलमपुर गांव में बदमाश के होने की सूचना मिली थी। कुछ देर बाद दबिश देने पुलिस टीम वहां पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उस समय गांव के बाहर राम भरत जाटव (28) पुत्र रामकृष्ण जाटव, नरेंद्र पुत्र चरणदास एवं नरेंद्र पुत्र कम्मोद समेत अन्य लोग ताश खेल रहे थे। पुलिस को देख वहां भगदड़ मच गई। पुलिस से डरकर तीनों युवकों ने पास के कुएं में छलांग लगा दी। उनके कुएं में कूद जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह उनको बाहर निकाला। तीनों को इंदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। 

यहां राम भरत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों युवकों की हालत अभी नाजुक है। उधर, रामभरत की मौत से ग्रामीण नाराज हो गए। वह थाने जा पहुंचे और थाने के बाहर जाम लगाकर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि युवक बैठकर ताश खेल रहे थे, लेकिन पुलिस ने इस तरह दबिश दी जैसे वह सब अपराधी हों। यह सभी पुलिस को देखकर डर गए थे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस अफसर भी वहां पहुंचे। किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर का कहना है बदमाशों की तलाश में पुलिस पहुंची थी। कुएं में युवकों के कूदने के बाद पुलिस टीम में शामिल एसआई प्रेम सिंह इंदौरिया की मदद से उनको बाहर निकाला गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें