{“_id”:”678d3ec73bafae507e0288f4″,”slug”:”thumb-impressions-for-58-accused-2025-01-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hathras News: 58 आरोपियों के लिए अंगूठों के निशान, यह है वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आरोपियों के लिए अंगूठों के निशान – फोटो : पुलिस
विस्तार
हाथरस जनपद पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत चिन्हित किए गए 58 आरोपियों को रविवार को पुलिस लाइन में बुलाया। इन सभी के अंगूठों के निशान आदि लिए गए। इनमें से अधिकांश चोरी, लूट, नकबजनी, गोकशी आदि आपराधिक घटनाओं में संलिप्त हैं।
Trending Videos
शिकंजा अभियान के तहत आदतन अपराधियों की चेकिंग / निगरानी हेतु जिलों के सभी थानों पर पुलिस की कुल 22 टीमें बनाई गईं थीं। इन टीमों ने आपराधिक घटनाओं में पूर्व में संलिप्त / आदतन आरोपियों के घर जाकर सत्यापन किया था। इनकी दैनिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई थी। जिनमें सुधार आया, उन्हें अलग श्रेणी में रखा गया है। जो अब भी अपराध में सक्रिय हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।