– आईआरसीटीसी के दिल्ली कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। त्योहारी सीजन में जब लाेगों को ट्रेनों में सीट नहीं मिलती तो वह दलालों को तलाशते हैं। यह दलाल उन्हें तत्काल में सीट भी उपलब्ध करा देते हैं। इसके बदले यात्री को टिकट की दर से अधिक पैसा देना पड़ता है। अब इन्हीं दलालों को दबोचने के लिए आरपीएफ और आईआरसीटीसी ने अपना नेटवर्क सक्रिय कर दिया है।

टिकट के दलाल जिस मोबाइल फोन या कंप्यूटर से टिकट बना रहे हैं, उनकी मॉनीटरिंग आईआरसीटीसी दिल्ली से कर रहा है। रेल सुरक्षा बल के अधिकारी की मानें तो ऐसे 15 से अधिक लोग हैं, जो आईआरसीटीसी के रडार पर हैं। इन सभी को मॉनिटर किया जा रहा है।

अनधिकृत रूप से रेल टिकटों की दलाली करने वालों को पकड़ने के लिए आईआरसीटीसी के एक्सपर्ट उन आईपी एड्रेस काे ट्रेस कर रहे हैं, जिनसे लगातार लंबी दूरी की आरक्षित टिकट बनते हैं। यह स्थिति यदि लगातार दिखाई देती है तो आईआरसीटीसी संबंधित क्षेत्र की आरपीएफ को सूचित कर दलालों को पकड़ती है।

वर्जन

त्योहार के सीजन में सक्रिय होने वाले टिकट के दलालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही आरपीएफ भी इसको लेकर सजग है। ऐसे दलालों पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई भी की जा रही है। – मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *