loader


आगरा के अछनेरा थाने के हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर शव पुरामना गांव में धनौली नहर के किनारे खेतों में फेंक दिया। दोनों रविवार रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए निकल गए थे। देर रात तक संपर्क न होने पर परिजनों ने कॉल किया, लेकिन फोन बंद थे। खेत में काम करने पहुंचे किसानों ने पुलिस व परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। परिजनों ने अछनेरा थाने के बाहर करीब एक घंटे तक शव रखकर हंगामा किया। इसके बाद भरतपुर मार्ग पर भी जाम लगाया। पुलिस के आश्वासन के बाद वह शांत हुए। पुलिस ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

गांव अरदाया निवासी हिस्ट्रीशीटर नेत्रपाल (38) और उसका दोस्त कृष्णपाल उर्फ केपी (35) रविवार रात 8 बजे घर से निकले थे। केपी के भाई अजय पाल ने बताया कि छोटा भाई घर के पास स्थित प्लॉट पर लगा सबमर्सिबल पंप बंद करने गया था। प्लॉट के पास ही नेत्रपाल का घर है। पंप बंद करने के बाद बिना किसी को बताए केपी अपनी बाइक से नेत्रपाल के साथ कहीं चला गया। करीब एक घंटे बाद उन्होंने दोनों को कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुए। बाद में मोबाइल बंद हो गए।

 




Trending Videos

Tied hands and legs then cut with a sharp weapon history sheeter and his friend were killed

आगरा में डबल मर्डर की घटना के बाद मौजूद भीड़
– फोटो : संवाद


सोमवार सुबह करीब आठ बजे पुरामना गांव में धान के खेतों में काम कर रहे किसानों को धनाैली नहर के किनारे केपी का खून से लथपथ शव मिला। जांच के दौरान किरावली थाने की पुलिस को वहां से 30 मीटर दूर धनौली माइनर के पास नेत्रपाल का भी शव पड़ा मिला। दोनों की हत्या के बाद शवों को घास से छिपाने की कोशिश की गई थी। दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे। घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर केपी की अपाचे बाइक पड़ी हुई मिली।


Tied hands and legs then cut with a sharp weapon history sheeter and his friend were killed

आगरा डबल मर्डर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दोहरे हत्याकांड की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ परिजन आ गए। पुलिस शवों को ले जाने लगी। आक्रोशित ग्रामीण शवों को थाना अछनेरा के पास चौराहे पर ले आए। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।


Tied hands and legs then cut with a sharp weapon history sheeter and his friend were killed

आगरा डबल मर्डर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हंगामे की सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी अतुल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक समझाने के बाद हत्याकांड के जल्द से जल्द खुलासे का आश्वासन देने पर ग्रामीण सड़क से हटे। हंगामे के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर तक यातायात ठप हो गया। नेत्रपाल के भाई अजयपाल ने अज्ञात के खिलाफ थाना किरावली में तहरीर दी है। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। सिर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की आशंका है। खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है।

 


Tied hands and legs then cut with a sharp weapon history sheeter and his friend were killed

आगरा में डबल मर्डर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सिंचाई विभाग से रिटायर्ड हैं कृष्णपाल के पिता

केपी के पिता लालाराम राजस्थान में सिंचाई विभाग में एई के पद पर कार्यरत थे। भरतपुर से 31 जनवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए हैं। बेटा अजयपाल और कृष्णपाल खेती कर अपने घर का खर्च चला रहे थे। पिता ने कहा कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *