www.a2znewsup.com
ज़िला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरईजालौन) उरई ; महेन्द्र कुमार रावत ADJ सचिव/जिला विधिक सेवा प्रा. जालौन, स्थान उरई ने जिला कारागार उरई का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने बैरकों में जाकर बन्दियों से वार्ता कर उनकी समस्या जानी तथा उन बन्दियों को आवश्यकता अनुसार निशुल्क अधिवक्ता देने के सम्बन्धित को निर्देश दिये। उन्होंने पाकशाला में खाना की गुणवत्ता की जांच की जो कि मानक के अनुसार सही पायी गयी। महिला बैरक में महिलाओं से वार्ता की, महिलाओ के द्वारा कोई भी समस्या का न होना बताया गया। उन्होंने महिलाओं को सेनेट्री पैड तथा आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएँ तथा महिलाओं के साथ रह रहे बच्चो को सर्दी के कपडे व समय से पौस्टिक आहार दिये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जेल परिसर में साफ-सफाई की प्रशंसा की गयी। निरीक्षण में जेल अधीक्षक नीरज देव, कारापाल प्रदीप कुमार, उपकारापाल अमर सिंह उपस्थित रहे।