जिला संवाददाता जालौन
पर्वत सिंह बादल ✍️

जिला अस्पताल उरई

सीएमएस को तत्काल नामक पट्टिका हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय

(उरईजालौन); जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सुबह जिला अस्पताल पुरुष का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पर्ची काउंटर, ओपीडी, सर्जरी ओपीडी, लैब पैथोलॉजी, दंत रोग, सीटी स्कैन, नाक, कान, गला, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे ओपीडी, दवा भंडारण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, एक्सीडेंटल वार्ड, डेंगू वार्ड, आयुष्मान भारत वार्ड आदि के निरीक्षण में 08 चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारी ईएनटी डॉक्टर पीवी सिंह, मेंटल काउंसलर अर्चना विश्वास, डायबिटीज़ एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गोपाल कृष्ण सोनी, परामर्श दात्री स्वाति श्रीवास्तव, ऑर्थो सर्जन डॉक्टर एमएस सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमोद कुमार, जिला क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ डीके भिटौरिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ,कौशल किशोर, का स्पष्टीकरण लिया जाए और समय अनुसार चिकित्सक ड्यूटी करें साथ ही मरीजो को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। निरीक्षण के दौरान यह देखने में आया कि चिकित्सक का स्थानांतरण होने के बाद भी उनके नाम की नाम पट्टिका लगी हुई है, सीएमएस को तत्काल नामक पट्टिका हटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मरीज से संवाद कर हाल-चाल जाना, अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के विषय में फीडबैक भी लिया। उन्होंने आयुष्मान भारत वार्ड में गंदगी देख संबंधित कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी साथ ही निर्देशित करते हुए कहा कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की व्यवस्था देखी तथा निर्देशित किया कि चिकित्सकों द्वारा बाहरी की दवा न लिखी जाए यह सुनिश्चित रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार मिश्रा, सीएमएस अवनीश बनौधा सहित आदि मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *