Trade Commissioner reached Agra said Enterprises will be set up with help of Gulf countries

ट्रेड कमिश्नर प्रोफेसर केएस राणा को सम्मानित करते अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


ओमान में नवनियुक्त व्यापार आयुक्त प्रो. केएस राणा उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे। उन्होंने ने कहा कि सात खाड़ी देशों के सहयोग से वे आगरा में नए उद्यम लगाने पर काम करेंगे। बुधवार को नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के जीवनी मंडी स्थित कार्यालय में उन्होंने शहर में फूड पार्क नहीं होने पर भी चिंता जताई। 

Trending Videos

कहा कि इस उद्योग में 40-60 फीसदी तक छूट है। व्यापारियों से भी आह्वान किया कि वे भी अपने उद्यम के जरिये युवाओं को रोजगार के अवसर विकसित करें। खाड़ी देशों में व्यापार कर रहे शैलेंद्र बंसल ने भी अपने अनुभव साझा किए। 

अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने इनका आभार जताया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, अंबा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अवनीश कौशल, केके पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, शलभ शर्मा आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *