लखनऊ के एचडीएफसी बैंक की एडिशनल डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट की मौत की गुत्थी उलझ गई है। वह मंगलवार दोपहर लंच के दौरान अचानक बेहोश गई थी।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66f4e2f7835d6b28270ef7c9″,”slug”:”lucknow-woman-bank-officer-death-still-a-mystry-2024-09-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow: महिला बैंक अधिकारी की मौत की गुत्थी उलझी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ नहीं हो सकी वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सदफ फातिमा
– फोटो : amar ujala
लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में स्थित एचडीएफसी की एडिशनल डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट सदफ फातिमा की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।
वजीरगंज के जीवन बेग लेन में रहने वाली सदफ मंगलवार दोपहर लंच के दौरान अचानक बेहोश गई थीं। उनको सहयोगियों ने लोहिया संस्थान पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन इसमें मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने विसरा और हार्ट जांच के लिए सुरक्षित रखा है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।