Agra Metro Stations to Showcase Ramayana and Braj Culture

रामायण के रंग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विजयादशमी के पावन अवसर पर आगरा मेट्रो ने शहरवासियों को एक अनूठी सौगात दी है। अब मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को आधुनिक परिवहन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और रामायण के जीवंत प्रसंगों के दर्शन भी होंगे। खास तौर पर जल्द खुलने वाले मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन को भगवान श्रीराम के गुरुकुल जीवन की कथाओं से सजाया गया है।


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के संयुक्त महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि रामायण के प्रसंगों के अलावा आगरा मेट्रो के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी ब्रज संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिलेगी। आने वाले समय में आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन को राधा-कृष्ण के प्रेम प्रसंगों, भारतीय कला परंपरा, सांस्कृतिक प्रतीकों और पौराणिक कथाओं की सुंदर चित्रकलाओं से सजाया जाएगा, जो ब्रज भूमि की माटी की खुशबू को मेट्रो सफर में बिखेरेंगी।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक (एमडी) सुशील कुमार ने कहा कि आगरा मेट्रो का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को विश्वस्तरीय, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन सुविधा देने के साथ ही उनके रोजाना के सफर को देश की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ना भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें