रेलवे ने कानपुर-कानपुर ब्रिज साउथ बैंक स्टेशन के मध्य ब्रिज संख्या 110 पर लिए गए मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण पूर्व में निरस्त की गई ट्रेनों के संचालन को अब आंशिक रूप से बहाल कर दिया है।
रेलवे ने कानपुर-कानपुर ब्रिज साउथ बैंक स्टेशन के मध्य ब्रिज संख्या 110 पर लिए गए मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण पूर्व में निरस्त की गई ट्रेनों के संचालन को अब आंशिक रूप से बहाल कर दिया है।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (11109) तीन से 13 अप्रैल तक गोविंदपुरी स्टेशन तक संचालित की जाएगी। गोविंदपुरी से लखनऊ के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार से लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटरसिटी (11110) भी तीन से 13 अप्रैल तक गोविंदपुरी से संचालित की जाएगी। गोविंदपुरी से लखनऊ के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ चारबाग मेमू (64701) तीन से 13 अप्रैल तक फतेहपुर तक संचालित की जाएगी।
कानपुर से लखनऊ चारबाग के मध्य रद्द रहेगी। लखनऊ चारबाग-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू तीन से 13 अप्रैल तक फतेहपुर से संचालित की जाएगी। लखनऊ चारबाग से कानपुर के मध्य रद्द रहेगी।