झांसी-बीना रेलखंड के बीच निर्माण कार्यों के चलते एक माह तक रेलवे ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य भी होगा। यह काम एक जुलाई से तीन चरणों में आरंभ होगा। इस दौरान झांसी-ललितपुर मेमू, झांसी-बीना मेमू समेत कई अहम गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। एक माह तक चलने वाले इस कार्य की वजह से 60 से अधिक सवारी गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। इससे झांसी से ललितपुर के बीच नियमित सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्री-एनआई (प्री नॉन इंटरलॉकिंग) कार्य 1 से 19 जुलाई के बीच होगा। 20 जुलाई को एनआई कार्य और 21 जुलाई से एक अगस्त तक पोस्ट-एनआई कार्य किया जाएगा। इस दौरान तीसरी लाइन, अप एवं डाउन लाइन के विभिन्न प्वाइंट्स पर निर्धारित अवधि के ब्लॉक लेकर यार्ड संबंधी कार्य किए जाएंगे। एनआई दिवस पर अप, डाउन एवं तीसरी लाइन के लिए संयुक्त ब्लॉक लिया जाएगा तथा पोस्ट-एनआई अवधि में प्रतिदिन अलग-अलग लाइनों पर सीमित अवधि के ब्लॉक लेकर शेष कार्य पूर्ण किए जाएंगे।

ये गाड़ियां रहेगी निरस्त

रि-मॉडलिंग के कारण झांसी–ललितपुर डाउन और ललितपुर-झांसी अप प्रारंभिक स्टेशन से 10 जुलाई से 21 जुलाई तक, ललितपुर-बीना डाउन और बीना-ललितपुर अप प्रारंभिक स्टेशन से 10 जुलाई से 20 जुलाई तक, भोपाल-खजुराहो अप और खजुराहो-भोपाल डाउन प्रारंभिक स्टेशन से 16 से 20 जुलाई तक, लखनऊ सिटी–एसएमवीटी बेंगलुरु डाउन प्रारंभिक स्टेशन से 11 से 18 जुलाई और एसएमवीटी बेंगलुरु–लखनऊ सिटी अप प्रारंभिक स्टेशन से 14 से 21 जुलाई, हुबली–योग नगरी ऋषिकेश अप प्रारंभिक स्टेशन से 13 जुलाई और योग नगरी ऋषिकेश–हुबली डाउन 16 जुलाई को निरस्त रहेगी। इनके साथ ही अलग-अलग तिथियों में भी गाड़ियां निरस्त रहने के साथ ही अलग रास्तों से आगे भेजी जाएंगी।

इन गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा

यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के दौरान यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अप प्रारंभिक स्टेशन से 13 से 19 जुलाई (05 फेरे), तिरुपति–जम्मूतवी एक्सप्रेस अप प्रारंभिक स्टेशन से 14 जुलाई (01 फेरा), जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस डाउन 14 से 20 जुलाई (07 फेरे), मदुरै–चंडीगढ़ एक्सप्रेस अप 12 से 15 जुलाई (02 फेरे), हैदराबाद–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अप 13 से 20 जुलाई (08 फेरे) विशाखापट्टनम–नई दिल्ली एक्सप्रेस अप 13 से 18 जुलाई (06 फेरे) बीना–झांसी–मथुरा मार्ग की ट्रेनों को बीना–रूठियाई–सोगरिया–बयाना–मथुरा मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा कालका–शिरडी साईंनगर एक्सप्रेस डाउन 16 और 19 जुलाई, हरिद्वार–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस डाउन 17 जुलाई, हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस डाउन 19 जुलाई, हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस डाउन 17 जुलाई, हजरत निजामुद्दीन–मैसूर एक्सप्रेस डाउन 20 जुलाई, अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस डाउन 16 से 19 जुलाई, हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस डाउन 20 जुलाई, अमृतसर–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस डाउन 19 जुलाई, अमृतसर–नांदेड एक्सप्रेस डाउन 17 से 20 जुलाई, हजरत निजामुद्दीन–वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस डाउन 17 से 20 जुलाई तक मथुरा–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बीना मार्ग की ट्रेनों को मथुरा–बयाना–सोगरिया–रूठियाई–बीना मार्ग से चलाया जाएगा। एलटीटी–बरेली एक्सप्रेस अप प्रारंभिक स्टेशन से 13 से 20 जुलाई, इंदौर–बरेली एक्सप्रेस अप 16जुलाई, चेन्नई–नई दिल्ली एक्सप्रेस अप 13 से 19 जुलाई, नई दिल्ली–हैदराबाद एक्सप्रेस डाउन 16 से 20 जुलाई, नई दिल्ली–यशवंतपुर एक्सप्रेस डाउन 20 जुलाई, नई दिल्ली–हैदराबाद एक्सप्रेस 17 से 20 जुलाई को बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–ग्वालियर मार्ग की ट्रेनों को बीना–गुना–ग्वालियर मार्ग से चलाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *