Trains running from Vadodara  Ahmedabad extended till December 31

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : Istock

विस्तार


दशहरा, दिवाली और छठ पूजा में घर लौटने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बड़ोदरा और अहमदाबाद से वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के बीच ट्रेन संख्या 09195/09196 बड़ोदरा-मऊ साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 29 दिसंबर तक और 09417/09418 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर तक किया जाएगा।

Trending Videos

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 09195 बड़ोदरा-मऊ सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से शाम 7 बजे खुलेगी। दूसरे दिन कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए शाम 7.05 बजे वाराणसी कैंट होकर रात 8.45 बजे मऊ पहुंचेगी। 

वापसी यात्रा में 09196 मऊ-बड़ोहरा सुपरफास्ट प्रत्येक रविवार को मऊ से रात 11.15 बजे छूटेगी और दूसरे दिन वाराणसी रात 1.10 बजे होते हुए तीसरे दिन बड़ोदरा 12.45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी समेत स्लीपर समेत 21 कोच लगाए जाएंगे।

जौनपुर, कैंट व पीडीडीयूनगर होकर चलेगी यह ट्रेन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 09417 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से सुबह 9.10 बजे खुलेगी और कोटा समेत अन्य स्टेशन होते हुए दूसरे दिन मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ, जौनपुर सिटी पर दोपहर 1.47 बजे, वाराणसी कैंट पर अपराह्न 3.50 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर शाम 4.55 बजे, बक्सर होकर रात 8.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 09418 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से रात 11.50 बजे खुलेगी, दूसरे दिन पं. दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी कैंट पर सुबह 4.35 बजे, जौनपुर सिटी से 6.16 बजे होते हुए तीसरे दिन सुबह 11.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें एसी, स्लीपर समेत 22 कोच होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *