संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को झांसी से प्रयागराज तक पहुंचाने के लिए जनवरी में ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इसको लेकर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। इनमें तुलसी, बुंदेलखंड, यूपी संपर्क क्रांति समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं, जिन्हें प्रयागराज के अन्य स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव दिया जाएगा।
इस दिन इन स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें
लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस 12 जनवरी से 25 फरवरी तक भरतकूप, शिवरामपुर और नैनी स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस 13 जनवरी से 26 फरवरी तक नैनी, शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी तक भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
वाराणसी-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी तक शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 12 जनवरी से 26 फरवरी तक शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस 10 जनवरी से 21 फरवरी तक शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 13 जनवरी से 24 फरवरी तक भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
हावड़ा-आगरा कैंट चंबल एक्सप्रेस 14 जनवरी से 25 फरवरी तक शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
आगरा कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 16 जनवरी से 27 फरवरी तक भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10 जनवरी से 28 फरवरी तक शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
हजरत निजामुद्दीन-मानिकपुर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी तक भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस 10 जनवरी से 28 फरवरी तक शिवरामपुर और भरतकूप स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 9 जनवरी से 27 फरवरी तक भरतकूप और शिवरामपुर स्टेशन पर दो-दो मिनट रुकेगी।
