Truck laden with onions overturned on grandfather and grandson both remained trapped below died

विलाप करते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फिरोजाबाद के थाना रजावाली क्षेत्र के एटा टूंडला मार्ग पर गांव पहाड़पुर में टीन के नीचे सो रहे दादा-नाती के ऊपर प्यार ले जा रहा ट्रक पलट गया। जब तक दोनों को प्याज के बोरों के नीचे से निकाला जाता, दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन की सहायता से ट्रक के हटवाया गया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

बताया गया है कि ये हादसा रात 1.30 बजे हुआ। टूंडला की तरफ से आ रहा प्याज से भरा ट्रक ऑटो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया। ये ट्रक सड़क किनारे पलट गया। जिसके नीचे वहां सो रहे दादा और मासूम नाती आ गया। दोनों की मौत हो गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *