हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के बाहर किठौर रोड पर अंडे के रुपये मांगने पर दो सगे भाइयों ने दुकानदार अरमान (19) पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने अरमान को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
मृतक के चाचा जुल्फिकार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे वह किठौर रोड पर स्थित अपनी उवेश गुलजार कन्फैक्शनरी की दुकान पर अंडे का स्टॉल लगाकर बैठे थे।
उनके साथ उनका भतीजा अरमान (19) व जीजा गुलजार भी मौजूद थे। इसी बीच गांव के ही मोहल्ला अहसाननगर निवासी अमन व उसका छोटा भाई आदिश यहां पहुंचे और उनके भतीजे अरमान से अंडे देने के लिए कहा।