Two people including SP leader testified favor of Azam-Abdullah, hearing two PAN card cases will be held on 24

आजम खां-अब्दुल्लाह आजम।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


दो पैन कार्ड मामले में जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के पक्ष में शाहबाद के सपा नेता समेत दो लोगों ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। दोनों की गवाही पूरी होने के बाद कोर्ट ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन गवाहों को पेश होने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 24 अक्तूबर को होगी।

Trending Videos

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड रखने का मामला सिविल लाइंस थाने में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था, जिसमें सपा नेता आजम खां को भी नामजद किया गया था। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में उनके द्वारा पेश की गई 32 गवाहों की सूची में शामिल सपा नेता हरज्ञान सिंह यादव और जाहिद खां पेश हुए।

सहायक अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा ने उनसे जिरह की उनकी गवाही पूरी हो गई है। कोर्ट ने इस मामले में गवाह बनाए गए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार समेत तीन गवाहों को तलब किया है। इस मामले की सुनवाई 24 अक्तूबर को होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें