unknown vehicle ran over a student going to give his practical exam death caused a furore among his family

प्रैक्टिकल देने जा रहे छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मैनपुरी के बेवर में शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रैक्टिकल देने जा रहे 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Trending Videos

मामले के अनुसार आशुतोष गुप्ता उर्फ कोमिल पुत्र नीरेश कुमार गुप्ता निवासी मदनपुर थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के कपिलमुनि महाविद्यालय में पढ़ता था। शनिवार को सुबह प्रैक्टिकल देने जा रहा था। 10:00 बजे के लगभग काली नदी पुल पार करते ही दहेड़ गांव के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल आशुतोष 16 वर्ष की मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना की सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता मदनपुर में किराने की दुकान चलाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें