{“_id”:”678212b61815b0d7d407ccac”,”slug”:”a-pickup-ran-over-the-vegetable-vendor-brother-in-law-and-sister-in-law-brother-in-law-died-orai-news-c-224-1-ori1005-124415-2025-01-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: सब्जी विक्रेता देवर-भाभी पर \nपिकअप चढ़ी, देवर की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

A pickup ran over the vegetable vendor brother-in-law and sister-in-law, brother-in-law died

संतोष कुमार की फाइल फोटो। 
– फोटो : स्रोत परिजन

सिरसाकलार। सब्जी की दुकान लगाकर अलाव ताप रहे सब्जी विक्रेता देवर भाभी के ऊपर चालक ने पिकअप चढ़ा दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप के नीचे से दोनों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने देवर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लोडर पकड़ लिया, जबकि चालक भाग गया।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी संतोष कुमार (58) व उसकी भाभी शिवकली (64) दमरास में पुरानी बैंक के आगे टट्टर लगाकर सब्जी की दुकान किए हैं। शुक्रवार सुबह दोनों ने अपनी-अपनी दुकानें लगाकर बाहर अलाव जला लिया और बैठकर तापने लगे। सुबह 11:30 बजे के लगभग दूध लेकर आने वाली पिकअप ने अलाव ताप रहे देवर भाभी पर टक्कर मारते हुए पिकअप चढ़ा दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने दोनों को पिकअप के नीचे से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल शिवकली को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मृतक के भतीजे शरद कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि लोडर चालक न्यामतपुर निवासी मुरारी यादव प्रतिदिन दूध लेकर आता था। उसने लापरवाही से उसके चाचा और ताईजी पर पिकअप चढ़ा दी। इससे चाचा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि चालक पिकअप को छोड़कर मौके से भाग गया है। रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *