उन्नाव। तमंचा व असलहे के साथ युवक को गिरफ्तार किए जाने के 14 साल पुराने मामले में न्यायालय ने दोषी पाया है। उसे जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 1200 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
हसनगंज थाना पुलिस ने 14 अगस्त 2012 को क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी चंद्रपाल को तमंचा, असलहा व पांच कारतूस के साथ पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और न्यायालय में पेश किया। मुकदमे के विवेचक ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर छह सितंबर 2012 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष की दलील व पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर चंद्रपाल को दोषी मानकर 1200 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। (संवाद)
