= जनगणना के आंकड़ों के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए रनियामऊ गांव में महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाया। प्रगणक अमित तिवारी के साथ गांव की महिलाएं घरों से निकलीं और घर-घर पहुंचकर गृहणियों को परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान महिलाओं ने दूसरी महिलाओं को बताया कि स्वगणना के तहत परिवार के सभी सदस्यों का सही विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना जरूरी है। इससे कोई भी परिवार जनगणना की प्रक्रिया से छूटने नहीं पाएगा। महिलाओं ने डिजिटल माध्यम से स्वयं परिवार का ब्योरा भरने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण करती है। साथ ही विकास कार्यों और संसाधनों के वितरण की योजना बनाने में भी इन आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रगणक अमित तिवारी ने बताया कि ””””स्वगणना से जनगणना की ओर”””” अभियान का उद्देश्य जनगणना को जनभागीदारी से जोड़ना है। अभियान में महिलाओं की भागीदारी से गांव में स्वगणना को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इस दौरान किरण देवी, राधा देवी, सरोजनी देवी, देवेंद्र त्रिपाठी, रामा देवी, सुदेवी, संतोषी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
