
चाचा-भतीजे की मौत का मामला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के नौबतपुर गांव में सूखे कुएं में गिरी बकरी निकालने उतरे चाचा-भतीजे जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। अग्निशमन जवानों की मदद से दोनों को निकाला गया। जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
Trending Videos
कोतवाली के नौबतपुर गांव निवासी सुनील उर्फ लाला लोधी (40) पुत्र धनीराम बकरी पालन का काम करते हैं। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक बकरी घर के आंगन में सूखे कुएं में गिर गई। परिवार का भतीजा सुनील (19) उसे निकालने के लिए कुएं में रस्सी लटकाकर उतरा। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर आसपास के लोगो को बताया गया। पड़ोस में रहने वाले बबलू लोधी (19) पुत्र दर्शन भी कुएं में उतर गए। कुछ देर बाद जब उनकी भी आवाज आना बंद हो गई तो अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई।
