आगरा के सिकंदरा स्थित श्रीजीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। वाधवा रबर सोल फैक्ट्री से उठती आग की लपटों को देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। उप निरीक्षक आशीष त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फैक्ट्री में मौजूद रबर सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है,जिससे दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें