आगरा के होटल क्लार्क शिराज में चल रहे ऑटम विंटर रेडीमेड गारमेंट फेयर में बुधवार को वैवाहिक सीजन की रौनक अभी से छा गई है। पिछले साल की तुलना में ऑर्डर की बुकिंग 35 प्रतिशत अधिक रही। दूल्हों के लिए जहां डबल कोटी वाले सिक्स इन वन सूट पहली पसंद बने हुए हैं, वहीं महिलाओं को मसलीन और चंदेरी सिल्क के परिधान लुभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें – UP: चंबल में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माफियाओं को हिरासत में लेने के निर्देश, कहा- कोई सहानुभूति नहीं
ब्रज डवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस मेले में बुधवार को दूसरे दिन व्यापारियों का भारी उत्साह देखने को मिला। शादियों के लिए थीम बेस परिधानों का क्रेज रहा। मेले में हल्दी के लिए पीले, मेहंदी के लिए हरे रंग और घुड़चढ़ी तक के लिए एक जैसी ड्रेसेज के ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं। पुरुषों के परिधान में सिक्स इन वन सूट के अलावा ट्वीट क्विड व कोडराइस के चेक वाले ब्लेजर, स्पोर्ट्स ट्राउजर और एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी आकर्षण का केंद्र हैं।
ये भी पढ़ें – UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी
डिजाइनर कपड़ों के साथ मैचिंग पर्स की मांग
महिला वर्ग में मलमल व मसलीन के सलवार-कुर्ता सेट, फुल लेंथ कुर्तियां, डोला जेकार्ड फैब्रिक और चिकन वर्क को खासी तवज्जो मिल रही है। इसके साथ ही, खुद को अलग दिखाने के लिए महिलाओं में कपड़ों के साथ मैचिंग डिजाइनर हैंड पर्स और चश्मे का ट्रेंड भी जोरों पर है।
ये भी पढ़ें – UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी
दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं
मेला संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस नए कलेक्शन की वजह से अब फुटकर कारोबारियों को दिल्ली या मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। मेला समन्वयक प्रदीप माहेश्वरी के अनुसार, बुधवार को फेयर में यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आए 765 व्यापारियों ने शिरकत की। बच्चों के लिए भी यहां खास कलेक्शन मौजूद है। यह मेला 23 जुलाई तक सुबह 9 से रात 9 बजे तक चलेगा।
ये भी पढ़ें – UP: आईटीआई में बदल रही पढ़ाई, रोबोटिक्स-3डी प्रिंटिंग का मिलेगा प्रशिक्षण, 8 अगस्त तक होंगे दाखिले
