औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने 27 साल से चकमा दे रहे ग्रामीण लालाराम की हत्या के आरोपी व डकैत रहीं सीमा परिहार के भाई रामवीर को गिरफ्तार कर लिया। 1999 में हुई लालाराम की हत्या के मामले में निर्भय सिंह गैंग में इसका नाम भी प्रकाश में आया था। इसके बाद से वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार हत्यारोपी अयाना थाने के गांव बवाइन निवासी रामवीर वारदात को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। वर्तमान में वह दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ककरई में छिपकर रह रहा था। रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे वहां से पकड़ लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *