जसवंतनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक ताऊ ने अपनी नाबालिग भतीजी को डरा-धमका कर लगातार हवस का शिकार बनाया। बाद में किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की बड़ी बहन के मायके आने पर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी कप्तान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कप्तान सिंह ने कुछ समय पहले गोबर उठाने पहुंची 14 वर्षीया भजीती को घर में बुलाया था। वहां उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। कप्तान सिंह किशोरी की मां की मानसिक अस्वस्थता और पिता के मुंबई में होने का फायदा उठाता रहा और उसका शोषण करता रहा। 19 अप्रैल 2026 को किशोरी के पेट में दर्द और सूजन होने पर पोल खुलने के डर से कप्तान सिंह ने उसे दवा खिला दी जिससे करीब दो माह का गर्भ गिर गया।
