शिकोहाबाद के थाना क्षेत्र के नीमखेरिया गांव में दुल्हन मोहिनी अपनी शादी की खुशियों में डूबी थी, वहीं दूसरी ओर बारात आने से कुछ ही घंटे पहले दूल्हा पुष्पेंद्र का रहस्यमय तरीके से लापता हो जाना पूरे परिवार के लिए एक सदमे से कम नहीं है। इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि दूल्हा अपनी ममेरी बहन को भी साथ ले गया है। इस घटना ने जहां दुल्हन पक्ष के खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया है, वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद के गांव नीमखेरिया निवासी मोहिनी की शादी फिरोजाबाद के सैलई गांव, अंबेनगर कॉलोनी गली नंबर 7, साती रोड निवासी पुष्पेंद्र के साथ तय हुई थी। 27 अप्रैल को नीमखेरिया गांव में बारात आनी थी और दुल्हन पक्ष ने शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। घर में शहनाइयां गूंज रही थीं, मेहमानों का आना-जाना लगा था और हर तरफ खुशियों का माहौल था। लेकिन, आखिरी समय पर दूल्हे के लापता होने की खबर ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया।

 




Groom Elopes with Cousin Before Wedding, Bride Left Waiting in Shock

शादी वाले घर में मची अफरा-तफरी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सूत्रों के अनुसार, दूल्हा पुष्पेंद्र, जो जल निगम फिरोजाबाद में संविदा पर पानी की फिटिंग का काम करता है, 27 अप्रैल को अचानक अपने घर से लापता हो गया। उसके साथ उसकी ममेरी बहन भी उसी समय से लापता बताई जा रही है। बारात न पहुंचने से दुल्हन मोहिनी हाथों में मेहंदी सजाए दूल्हे का इंतजार करती रह गई। शादी के लिए आंगन में गड़ा मांडव यूं ही खड़ा रह गया और दहेज के लिए खरीदा गया सामान घर में ही रखा रह गया। जिस घर में खुशियों का माहौल था, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।


Groom Elopes with Cousin Before Wedding, Bride Left Waiting in Shock

परिवार की महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दुल्हन मोहिनी और उसके परिजन इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं। वे रो-रोकर बेहाल हैं। दुल्हन के बाबा ग्याप्रसाद सागर, जो शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के पद पर कार्यरत हैं, इस घटना के बाद से बेसुध हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि उनके साथ यह क्या हो गया।


Groom Elopes with Cousin Before Wedding, Bride Left Waiting in Shock

शादी के लिए लगाया गया टैंट
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इस अनोखी घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं, तो कुछ अन्य इसे किसी गहरी साजिश का हिस्सा मान रहे हैं। दूल्हे और उसकी ममेरी बहन के एक साथ लापता होने से मामला और भी पेचीदा हो गया है।

 


Groom Elopes with Cousin Before Wedding, Bride Left Waiting in Shock

दुल्हन का सजा हुआ घर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


फिलहाल, इस मामले में दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि दूल्हा और उसकी ममेरी बहन स्वेच्छा से गए हैं या किसी दबाव में। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश जारी है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *