इटावा जिले में आयुर्विज्ञान विवि के मानसिक रोग विभाग में बेसहारा महिला से हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उसका गर्भपात कराने पर विचार किया जा रहा है। आयुर्विज्ञान विवि की जांच टीमों की रिपोर्ट में इस बात की सलाह दी गई है। अब कोर्ट में इसके लिए आवेदन दिया जाएगा। आयुर्विज्ञान विवि में शनिवार को कार्य परिषद की बैठक में 18 मार्च को संज्ञान में आए दुष्कर्म के मामले के लिए गठित की गई तीन जांच कमेटियों की रिपोर्ट पर चर्चा हुई।


Trending Videos


मेडिकल जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार, महिला 18 मार्च तक चार माह (16 सप्ताह) पांच दिन की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। वहीं उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। जांच रिपोर्ट में महिला के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का हवाला देकर उसका गर्भपात कराने की भी सलाह दी गई है। इसे लेकर कार्य परिषद की बैठक में भी चर्चा हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि इसका आवेदन कोर्ट में दिया जाए। कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें