महोबा जिले में शादी न होने से परेशान एक प्रेमी युगल ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव चरखारी थाना क्षेत्र के राईनपुर के बाहर पेड़ की डाल से लटके हुए मिले। परिजनों को खबर मिली, तो वह बिलख पड़े। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है और घटना की जांच कर रही है।
चरखारी थाना क्षेत्र के राईनपुर गांव निवासी उपेंद्र विश्वकर्मा (25) का गांव की ही गैर बिरादरी की युवती के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाह रहे थे। इसकी खबर उनके परिजनों को लगी, तो उपेंद्र के परिजन इस रिश्ते के लिए सहमत हो गए।
