Etawah News: सिपाही बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज सीआरपीएफ जवान ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दोस्त मनीष का अपहरण कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Etawah CRPF jawan murdered friend for opposing his love for sister body found near railway track

मृतक मनीष का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन
– फोटो : amar ujala



विस्तार

इटावा जिले में सिपाही बहन से प्रेम प्रसंग होने पर सीआरपीएफ जवान ने अपने दो दोस्तों के साथ भरथना निवासी मनीष का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद शव को इकदिल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे फेंककर जलांधर स्थित अपने बेस कैंप पहुंच गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Trending Videos


एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार रात इकदिल थाना पुलिस को रेलवे ट्रैक किनारे क्षत विक्षत शव पड़ा मिलने की सूचना मिली थी। टीम की जांच में शव की शिनाख्त मनीष यादव निवासी गांव नगला बंधा कोतवाली भरथना के रूप में हुई थी। जांच में पता चला कि मनीष की गुमशुदगी 18 फरवरी को रात करीब आठ बजकर छह मिनट पर भरथना में दर्ज कराई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें