2017 से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया राज चलता था। अब भाजपा सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज बना रही है। प्रदेश में 81 मेडिकल काॅलेज पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। पहले गंभीर बीमारियों के इलाज में मकान और जमीनें बिक जातीं थीं। आज आयुष्मान भारत योजना विश्व की सबसे बड़ी योजना है। प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ से अधिक कार्ड बनाकर लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जा रहा है। यह बातें मंगलवार को नगर में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं। उन्होंने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पीएम सुरक्षा जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजन, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम किसान सम्मान निधि से सभी वर्ग के पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार में गैस कनेक्शन के लिए एमएलए व एमपी की सिफारिश लगती थी। आज प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला से ग्रामीण क्षेत्र की माताओं को लाभान्वित किया है।



उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन महात्मा गांधी का नारा था। कांग्रेस ने गांधी जी के सिद्धांतों की अवहेलना की। आवास योजना के माध्यम से गरीब जरूरतमंदों के सिर पर पक्की छत मुहैया कराई जा रही है। जब तक एक व्यक्ति भी आवास से वंचित रहेगा तब तक यह योजना चलती रहेगी। मौके पर जिला प्रभारी देवेश कोरी, जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, विधायक मनीषा अनुरागी, सदर विधायक मनोज प्रजापति, जिपा अध्यक्ष जयंती राजपूत, ब्रजकिशोर गुप्ता, संतविलाश शिवहरे, विजय पांडेय, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, अरविंद मुखिया, डॉ. अंबेश कुमारी, लक्ष्मीनारायण सिंह सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें