कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में जुड़वां बच्चियों रिद्धि और सिद्धि की हत्या के बाद उनके आरोपी पिता शशिरंजन मिश्रा के परिवार ने भी उससे दूरी बना ली है। रेशमा ने गया में रहने वाले अपने जेठ राजीव को जब वारदात की जानकारी दी तो उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि शशिरंजन ने जो किया उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कानपुर आने से भी इन्कार कर दिया।

हत्यारोपी की पत्नी रेशमा ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने जेठ राजीव को ही फोन कर वारदात की सूचना दी थी। फोन पर उन्होंने जेठ को रोते हुए बताया कि शशिरंजन ने दोनों बेटियों की नृशंस हत्या कर दी है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। 




Kanpur Double Murder Accused Father Would Beat Them Even for Talking to Their Mother They Spoke in Secret

इसी सोसायटी में की गई जुड़वां बहनों की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हत्यारोपी शशिरंजन के बड़े भाई राजीव ने कानपुर आने से किया इन्कार

इस पर जेठ ने बस इतना ही कहा कि जो हुआ बहुत दुखद है। उसका उन्हें अफसोस है लेकिन वह कानपुर नहीं आ पाएंगे। शशिरंजन से कोई संबंध न होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने इस मामले में दोबारा फोन न करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। 

 


Kanpur Double Murder Accused Father Would Beat Them Even for Talking to Their Mother They Spoke in Secret

बिलखती मां
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रेशमा ने बताया कि सास गीता मिश्रा का निधन फरवरी 2014 में हुआ था। मां की मौत के बाद न कोई बिहार गया और न वहां से कोई परिजन कानपुर उनके घर आया था। 


Kanpur Double Murder Accused Father Would Beat Them Even for Talking to Their Mother They Spoke in Secret

घटना के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


प्यार भरी ‘कैद’ में थीं जुड़वां बहनें, बाहर खेलने पर थी रोक

कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद अब परिवार के भीतर के माहौल को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। बच्चियों की मां रेशमा और घर के आसपास के लोगों के अनुसार, हत्यारोपी पिता बेटियों को बेहद सख्ती और नियंत्रण में रखता था। बाहर से देखने पर यह सब ‘ख्याल’ जैसा लगता था लेकिन अब घटना के बाद वही व्यवहार सवालों के घेरे में है।

 


Kanpur Double Murder Accused Father Would Beat Them Even for Talking to Their Mother They Spoke in Secret

बिलखती मां से जानकारी लेते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


जिस घर में शनिवार शाम तक जुड़वां बहनों की हंसी गूंजती थीं, सोमवार दोपहर वहां सन्नाटा पसरा दिखा। चुभने वाले सन्नाटे में बैठी रेशमा दोनों बेटियों का जिक्र करने पर बिलख पड़ती हैं। बोली, बच्चियों को अपार्टमेंट के अन्य बच्चों के संग खेलने की छूट नहीं थी। अगर वे बाहर जाने या किसी से ज्यादा बातचीत करने की कोशिश करतीं, तो उन्हें डांट पड़ती थी। 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *