यूपी के फिरोजाबाद में हुई मासूम मयंक की हत्या की जड़ें काफी पुरानी और कड़वाहट भरी हैं। मां उर्मिला देवी के अनुसार, वर्ष 2002 में राजेश के साथ उनकी शादी हुई थी, लेकिन सुख-शांति उनके जीवन से कोसों दूर रही। परिवार मूलरूप से मटसैना थाना इलाके के गांव नगला मवासी का रहने वाला है। उर्मिला ने रोते हुए कहा कि उसने तो बस पति से बच्चों के लिए सुरक्षित आशियाना मांगा था मगर, क्या पता था सुहाग ही कलेजे के टुकड़े का कत्ल कर देगा। उन्होंने हत्यारे पति को फांसी की सजा देने की मांग की।
Trending Videos
2 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करती मां और बहन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उर्मिला ने ससुराल के बाहर दिया था धरना
उर्मिला ने बताया कि ससुराल पक्ष और पति का व्यवहार हमेशा से उत्पीड़न वाला रहा। दिसंबर 2024 में विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश और उसके परिवार वालों ने 16 साल की बेटी महिमा और 12 साल के बेटे मयंक के साथ घर से निकाल दिया था। उस वक्त अपने और बच्चों के हक के लिए ससुराल के बाहर धरना देना पड़ा था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें दोबारा घर में शरण मिल सकी थी।
3 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा- तीन माह पहले ही आई थी घर में
विवाद के बाद समझौते के तौर पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर जिजौली में खाली पड़ी जमीन पर एक नया मकान बनवाया था। इस नए घर में अपने बच्चों के साथ महज तीन माह पहले ही रहने आई थी। लगा था कि अब शायद विवाद खत्म हो जाएगा और जीवन पटरी पर लौट आएगा, लेकिन ऐसा हो जाएगा, यह नहीं पता था।
4 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर 12 वर्षीय बेटे की हत्या की
यूपी के फिरोजाबाद के मोहल्ला जिजौली में सोमवार को हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर एक पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पिता ने बेटे मयंक के शव को घर में ही एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और भाग निकला। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह के साथ लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था।
5 of 12
मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खाली प्लॉट में मिला हत्या में इस्तेमाल हंसिया
पुलिस को छानबीन के दौरान आरोपी पिता राजेश के घर के पीछे खाली प्लॉट में हत्या में इस्तेमाल हंसिया और खून से सना एक बोरा बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि हत्यारोपी राजेश ने इसी वजह से योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।