यूपी में शनिवार सुबह भी मौसम बदला रहा। पिछले 24 घंटे से प्रदेश के 25 जिलों में रूक-रूक हो रही बारिश से तापमान में करीब 5°C की गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में दिन का तापमान में 10.3°C गिरा। सुबह 7 बजे तापमान करीब 18°C रहा।
शुक्रवार को लखनऊ, ललितपुर, अयोध्या, बाराबंकी और सीतापुर समेत 25 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी जमकर गिरे। ललितपुर में ओले सफेद चादर जैसे बिछ गए। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई।
इससे तापमान में औसतन 12.4 डिग्री के तापमान में सबसे ज्यादा 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हमीरपुर की कमी दर्ज की गई। बारिश से फसलों को हुए नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के बीच हुए हादसों और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ेगा और रविवार से मौसम सामान्य रहेगा। अवध क्षेत्र के बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी और सुल्तानपुर में तेज बारिश हुई। रायबरेली, अंबेडकरनगर और अयोध्या में हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। सीतापुर, गोंडा, अयोध्या और बाराबंकी में ओले गिरे। झांसी, ललितपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, कन्नौज और सिद्धार्थनगर में भी ओले गिरे।
