आगरा में डेढ़ से 150 करोड़ तक का करोबार चलाकर से अपनी पहचान बनाने वाले दस उद्यमियों को सोमवार को राज्य कर विभाग ने सम्मानित किया। मौका था मंडलायुक्त सभागार में भामाशाह जयंती पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस का। यहां मंडलायुक्त ने करदाताओं को सम्मानित किया।
