तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मंडल को भी हिस्सेदारी मिल सकती है। मंडल से मंत्री बनने की दौड़ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सबसे आगे हैं। 

इसके अलावा एमएलसी अशोक कटारिया, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह और बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह के नामों की भी चर्चा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल में मुरादाबाद मंडल के दो विधायकों को जगह मिली है। 

रामपुर के बिलासपुर से विधायक बलदेव सिंह औलख और चंदौसी से विधायक गुलाब देवी को मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल में भूपेंद्र चौधरी को भी शामिल किया गया था। बाद में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें