रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला लेखपाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जमीन की पैमाइश के नाम पर घूस मांगने का मामला सामने आते ही टीम ने जाल बिछाया था।

कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। टांडा थाना क्षेत्र के बैजिनी गांव निवासी इनायत अली ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनकी जमीन की पैमाइश कराने के एवज में लेखपाल 10 हजार की मांग कर रही है।

आरोप है कि लेखपाल ने पांच हजार एडवांस के तौर पर देने को कहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। तय योजना के तहत इनायत अली पांच हजार देने के लिए राम विहार स्थित लेखपाल के आवास पर पहुंचे।

जैसे ही रुपये दिए गए पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी कर महिला लेखपाल रिचा सक्सेना को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी लेखपाल को सिविल लाइंस थाने ले आई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें