अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Fri, 20 Mar 2026 09:29 PM IST

लखनऊ में लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के आंबेडकर सेल में रात में आग लग गई, जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। आग से कंप्यूटर सिस्टम जले, लेकिन फाइलें सुरक्षित रहीं। मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।


UP: Fire breaks out in the Ambedkar Cell at the PWD Headquarters in Lucknow; short circuit identified as the c

लोक निर्माण विभाग मुख्यालय
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के आंबेडकर सेल में 19-20 मार्च की दरम्यानी रात में आग लग गई। इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी का कहना है कि आग के कारण किसी फाइल को क्षति नहीं पहुंची है। संबंधित सेल के प्रभारी ने लिखित में यह बताया है। सिर्फ कंप्यूटर सिस्टम जला है। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर की अध्यक्षता में दो सदस्यीय विभागीय कमेटी बना दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें