
छात्र ने की खुदकुशी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
{“_id”:”6950d1788689b7303a0fe23a”,”slug”:”student-had-posted-a-whatsapp-status-before-committing-suicide-in-saharanpur-2025-12-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘लगता है मौत जवानी में होगी..’, छात्र ने स्टेटस लगा दी जान; बेटे की मौत पर भी खत्म न हुआ दंपती का मन मुटाव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

छात्र ने की खुदकुशी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सहारनपुर जिले के छुटमलपुर कस्बे की नई बस्ती में डी-फार्मा के छात्र वंश (20) ने अपने मफलर से फंदा बना पंखे से लटक कर जान दे दी। मरने से पहले छात्र ने हालात बता रहे हैं मौत जवानी में ही होगी का व्हाट्सएप स्टेटस लगाया था। वंश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बताया जाता है कि माता-पिता के बीच चल रहे अलगाव से वह आहत था। इसी अवसाद में उसने मौत को गले लगा लिया।
फतेहपुर थाना इलाके के गांव कमालपुर में मां रीता रानी आशा वर्कर है। पेंटर का काम करने वाले पति जितेंद्र से अनबन होने के चलते वह पिछले 8-10 वर्षों से छुटमलपुर में अलग-अलग जगहों पर कमरा लेकर रह रही थी। वर्तमान में वह नई बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी।
शनिवार सुबह रीता की बड़ी बेटी वंशिका फाइनेंस कंपनी में अपनी जॉब पर गई थी। छोटी बेटी अनु ट्यूशन गई थी। रीता घर का काम कर रही थी। सुबह करीब आठ बजे वंश ने मोबाइल के व्हाट्सएप स्टेटस को अपडेट करते हुए लगता है मौत जवानी में होगी लगाया था।