संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar

Updated Sun, 24 May 2026 12:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार सुबह 11 वर्षीय बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। नोच-नोचकर उसे मार डाला। बच्ची की हालत देखकर उसके पिता बेहोश हो गए। 


11-Year-Old Girl Killed by Dogs in Shahjahanpur

स्वालिया का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद



विस्तार

शाहजहांपुर के ककराकलां मोहल्ले की रहने वाली 11 वर्षीय स्वालिया की कुत्तों ने नोचकर जान ले ली। वह पिता के साथ खेत पर सब्जी तोड़ने गई थी। पिता ने उसे भाई को बुलाने के लिए घर भेजा था। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने जब तक कुत्तों को भगाया, तब तक कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोच डाला था। पिता दौड़कर मौके पर पहुंचे। वह बेटी की हालत देखकर बेहोश हो गए। लहूलुहान बालिका को आनन-फानन राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *