न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Wed, 15 Apr 2026 03:06 PM IST

Etawah News: यूपीएमएस सैफई में प्रदेश का दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक सहज आरोग्य’ शुरू हुआ है। यहां हर माह के पहले बुधवार को किन्नर समाज का विशेषज्ञ इलाज होगा।


Etawah UP Second Transgender Clinic Opens in Saifai Free Treatment for Transgender Community at Sahaj Arogya

सैफई में खुला यूपी का दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक
– फोटो : amar ujala



विस्तार

इटावा जिले में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय सिंह के अथक प्रयासों से प्रदेश का दूसरा ट्रांसजेंडर क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। क्लिनिक का उद्घाटन करते हुए कुलपति महोदय ने कहा कि इंसान में असमान्यता कोई बड़ी बीमारी नहीं है और सही समय से उसका इलाज संभव हो सकता है। चिकित्सालयों में किन्नर समाज को अलग-थलग और परित्यकत देखकर मेरे लिए भावनात्मक पल होता है और मैं कोशिश करता हूं कि उनकी हर संभव मदद की जा सके।


Trending Videos


उन्होंने बताया कि सहज आरोग्य क्लिनिक के नाम से न्यू ओपीड़ी भवन के भूतल में कक्ष संख्या जी-टू में माह के प्रथम बुधवार को चिकित्सकों की टीम के द्वारा मरीजों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के हर प्रकार के इलाज किए जाएंगे। इसके साथ ही साइकाइट्रिक ट्रीटमेंट भी दिया जायेगा. यहां पर इलाज के लिए अलग-अलग विभाग से डॉक्टर उपलब्ध करवाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *