उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गोरखपुर में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में गोरखपुर, बस्ती और वाराणसी मंडल के 11 जिलों के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की गई, जिसमें सभी कमियों को चिह्नित कर एक महीने के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
निर्वाचन आयोग ने की तीन मंडलों की समीक्षा बैठक। एक महीने में कमियां दूर करने के निर्देश। (फाइल फोटो)
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गोरखपुर, बस्ती और वाराणसी मंडल के कुल 11 जनपदों के मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, डीआईजी रेंज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों ने हिस्सा लिया।
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीईओ नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी 11 जिलों के अधिकारियों द्वारा चुनावी तैयारियों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया है। आयोग ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, कानून-व्यवस्था, ईवीएम जागरूकता, वेबकास्टिंग और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी कमियों को एक माह के भीतर हर हाल में दूर कर लिया जाए।
28 और 29 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने की अपील
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जानकारी दी कि प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण SIR चल रहा है। इसके तहत आगामी 28 और 29 नवंबर को पूरे प्रदेश में विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नाम दर्ज कराने, संशोधन करने तथा दावे व आपत्तियां प्राप्त करने की विशेष व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में पहुंचकर अपना फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं।
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज, 26 नवंबर 2026 को जनपद गोरखपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग ने की। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों के साथ संबंधित मण्डलों के प्रशानिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में गोरखपुर वाराणसी एवं बस्ती मंडलों के अंतर्गत आने वाले 11 जनपदों में निर्वाचन तैयारियों, प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। @ECISVEEP @ANI @ians_india @PTI_News @DDNewslive @airnewsalerts @SpokespersonECI
— CEO Uttar Pradesh (@ceoup) November 26, 2026
सरल और सुविधाजनक होगी पंजीकरण प्रक्रिया हेल्पलाइन 1950 का होगा व्यापक प्रचार
सीईओ नवदीप रिणवा ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल और सुविधाजनक बनाया जाए। इसके लिए बीएलओ और निर्वाचन से जुड़े कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा हर पात्र मतदाता तक पहुंचने को कहा गया है।
उन्होंने कहा कि मतदाता किसी भी समस्या, त्रुटि सुधार या शिकायत के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार कराया जाए, ताकि आम नागरिक आसानी से अपनी समस्याएं निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचा सकें।
युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस प्रदेश में 84 लाख के आसपास हैं फर्स्ट टाइम वोटर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने युवा मतदाताओं को लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के पंजीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस आयु वर्ग के संभावित मतदाताओं की संख्या लगभग 84 लाख के आसपास है, जिन्हें स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूक कर सूची से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद नामों के सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है और किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए।
!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘25777229988609873’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);
