Ayush Hospital of UP: यूपी के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने प्रदेश के 70 से अधिक होम्योपैथी डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। यह डॉक्टर औचक निरीक्षण में गायब मिले।
{“_id”:”672f9eb02eb927de8600df16″,”slug”:”up-ayush-minister-conducts-surprise-inspection-of-hospital-70-doctors-found-absent-preparation-for-action-2024-11-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: आयुष मंत्री ने कराया अस्पतालों का औचक निरीक्षण, 70 डॉक्टर मिले गैर हाजिर, कार्रवाई की तैयारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जांच में गायब मिले डॉक्टर। प्रतीकात्मक चित्र।
आयुष विभाग में डॉक्टर के अस्पताल नहीं जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने जांच के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों के माध्यम से कराई गई जांच में तीन जिलों में 122 में से 70 होम्योपैथी डॉक्टर गैरहाजिर मिले। डिस्पेंसरियां बंद रहीं। बलिया की 60 डिस्पेंसरी में 58 पर डॉक्टरों की तैनाती है। जांच में 29 डॉक्टर अनुपस्थित मिले। जिला होम्योपैथी अधिकारी (डीएचओ) भी अनुपस्थित थीं। इसी तरह जौनपुर में 40 डिस्पेंसरी में सिर्फ 9 जगह चिकित्सक मौजूद मिले। कानपुर नगर में 24 होम्योपैथी डिस्पेंसरी में 14 डॉक्टर ही मिले। 10 डिस्पेंसरी बंद मिलीं।
परिवहन विभाग की एकमुश्त समाधान योजना सोमवार से
परिवहन विभाग की ओर से वाहनों का बकाया टैक्स जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना सोमवार से शुरू होगी। इसके तहत आवेदकों को बकाए टैक्स के जुर्माने पर शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी ने बताया कि योजना के तहत कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर 2024 के पूर्व के वाहनों पर टैक्स बकाए के लिए कोई भी वाहन स्वामी आवेदन कर सकता है। इस बार आवेदन की फीस कम की गई है। पहले यह फीस एक हजार रुपये थी, जबकि इस बार फीस 200 एवं 500 रुपये रखी गई है। तिपहिया एवं हल्के वाहनों के लिए फीस 200 व अन्य के लिए 500 रखी गई है। योजना तीन महीने के लिए लागू की गई है।