उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में जिले के छात्र-छात्राओं ने सफलता का नया इतिहास रच दिया है। जिले की दोनों ही मेरिट सूचियों में जसवंतनगर के चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज का एकतरफा दबदबा रहा, जहां के मेधावियों ने टॉप-10 की सूची में लगभग सभी पायदानों पर कब्जा जमा लिया। हाईस्कूल में प्रख्या भदौरिया और इंटर में मृदुल ने जिला टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

हाईस्कूल के परिणामों में जिले की टॉप-10 सूची में बेटियों का जबरदस्त प्रभाव दिखा। चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज जसवंतनगर की प्रख्या भदौरिया ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी स्कूल की सृष्टि 96.83 प्रतिशत के साथ दूसरे और सुशांत यादव 96.33 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर भी इसी कॉलेज की आस्था, दिव्यांशी और प्रिया ने संयुक्त रूप से 96.17 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज का मान बढ़ाया। पांचवें स्थान पर इसी कॉलेज के आदर्श प्रताप 96 प्रतिशत और छठवें पर सत्यम 95.83 प्रतिशत रहे। सातवें पायदान पर जेवी इंटर कॉलेज बकेवर की नित्या और सुघर सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, सुघर सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा शिवाक्षी ने आठवां, नीलांचल ने नौवां और दसवें स्थान पर परी, साहिबा बानो, सुहानी व लॉर्ड कृष्णा इंटर कॉलेज भरथना के शिव शाक्य ने 95.17 प्रतिशत अंकों के साथ जगह बनाई।

इंटरमीडिएट में भी सफलता की कहानी जसवंतनगर से ही लिखी गई। यहां भी चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज के छात्र मृदुल ने 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज के छात्र दूसरे नंबर से सातवें नंबर पर अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे। दूसरे नंबर पर याचिका सिंह 94 प्रतिशत और तीसरे पर प्रीति पाल 93 प्रतिशत रहीं। चौथे स्थान पर मोनिका 92.80 प्रतिशत और पांचवें पर अदिति दीक्षित व पल्लवी ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छठवें स्थान पर स्वार्थी 92.20 प्रतिशत रहीं, जबकि सातवें स्थान पर मुस्कान यादव, वंशिका और आरएसएमआईसी हरिहरपुर की नव्या पाल ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। आठवें नंबर पर शिवाजी शिक्षा निकेतन की शिवानी सिंह 91.80 प्रशित, नौवें पर मां नारायणी देवी इंटर कॉलेज जसवंतनगर के निखिल 91.60 प्रतिशत और दसवें स्थान पर चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज की ही छात्रा अभिव्यक्ति यदुवंशिका ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें