अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Thu, 29 May 2025 12:04 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अलग-अलग विभाग के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे।

 


UP: CM Yogi launched the Developed Agriculture Resolution Campaign.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala


loader



विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के लोकभवन में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत कृषि विभाग, उद्यान विभाग और पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गांव में जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे और किसाने की समस्या का समाधान करेंगे।

Trending Videos

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह शाही ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर यह अभियान शुरू हो रहा है। वह निरंतर किसानों की उन्नति के लिए तत्पर रहे। अभियान के दौरान माइक्रो सिंचाई की तकनीक दी जाएगी। सभी विभाग मिलकर 15 दिन तक कार्य करेंगे। हर दिन किसानों से संवाद होगा। लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। किसानों को आधुनिक खेती और प्राकृतिक खेती के तरीके समझाए जाएंगे। नवाचार करने वालों किसानों की कहानी अन्य किसानों को बताई जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *