Air India plane: दिल्ली से लखनऊ आ रहे एयर इंडिया के विमान में कूलिंग बंद होने का मामला सामने आया है। इस घटना पर एयरलाइन प्रशासन ने खेद जताया है।

एयर इंडिया विमान में कूलिंग का मामला। सांकेतिक फोटो।
– फोटो : ANI
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”680cefbc1d42f8417f072061″,”slug”:”up-cooling-of-the-plane-coming-from-delhi-to-lucknow-stopped-passengers-created-a-ruckus-due-to-suffocating-2025-04-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान की कूलिंग ठप, घुटन के हालात बनने पर यात्रियों का हंगामा, एयरलाइन ने जताया खेद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एयर इंडिया विमान में कूलिंग का मामला। सांकेतिक फोटो।
– फोटो : ANI
दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एसी कूलिंग ठप होने से पैसेंजर परेशान हो गए। मामले की शिकायत एयरलाइन से की गई है। इस पर एयरलाइन प्रशासन ने खेद जताया। मामला एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-2460 का है। बीते शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे विमान दिल्ली से रवाना हुआ। विमान को रात 10ः20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचना था। विमान के यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई कि अव्वल दिल्ली एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री के इंतजार में विमान को खड़ा रखा गया।
इसके बाद जब फ्लाइट ने टेकऑफ किया तो महज दस मिनट बाद ही कूलिंग की शिकायत की गई। एसी कूलिंग नहीं होने से पैसेंजर परेशान हो गए। विमान के अंदर बुजुर्ग व महिला यात्रियों को घुटन होने लगी। क्रू सदस्यों से इसकी शिकायत की गईं। पर, वे खुद को असहाय महसूस कर रही थीं। इस पर कुछ यात्रियों ने अपनी आपत्ति वहीं पर दर्ज कराई। बाद में पैसेंजरों ने सोशल मीडिया एक्स पर एयरलाइन प्रशासन से मामले की शिकायत की। इस पर एयरलाइन ने खेद जताया। लेकिन दिल्ली से लखनऊ आने के दौरान यात्रियों को गर्मी व घुटन में ही सफर करना पड़ा।