Banda Crime News ससुर और बहू का रिश्ता सिर्फ परिवार के दो सदस्यों का रिश्ता नहीं, बल्कि पिता और बेटी की तरह प्यार, सम्मान और विश्वास का भी होता है। जहां एक पिता अपनी बेटी की खुशियों और सम्मान का ख्याल रखता है, वहीं एक अच्छे ससुर भी अपनी बहू को बेटी की तरह स्नेह और अपनापन देते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ससुर और बहू का रिश्ता तारतार हो गया है, यहां ससुर ने अपनी ही विधवा बहू पर जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं उसके प्रेमी पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया, जिससे प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विधवा बहू और उसके प्रेमी राममनोहर पर लोहे की छड़ से हमला

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बिसंडा थाना क्षेत्र का है, जहां ससुर ने अपनी विधवा बहू और उसके प्रेमी पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया, जिससे प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस चौकी ओरन के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) बुद्धि सागर ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब दस बजे चौंसड गांव में राजकरन ने अपनी विधवा बहू विद्या (42) और उसके प्रेमी राममनोहर (45) पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया। हमले में राममनोहर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है।

तीन साल पहले पति कल्लू की हुई थी मौत

उन्होंने बताया कि तीन साल पूर्व विद्या के पति कल्लू की मौत हो गई थी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ माह पूर्व राममनोहर, विद्या को लेकर बाहर चला गया था। दोनों (राममनोहर और विद्या) पिछले हफ्ते ही गांव वापस आए थे और वे एक घर में ही रह रहे थे। राममनोहर शादी-शुदा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकरन को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती करवाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-



Source link