Dearness Allowance in UP: यूपी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने दो फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई दरें एक जनवरी 2025 से लागू होंगी।

प्रदेश में बढ़ा महंगाई भत्ता।
– फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”67f6757dbc2d22feeb0ac59a”,”slug”:”up-dearness-allowance-of-state-employees-and-pensioners-increased-by-two-percent-increased-rates-will-be-app-2025-04-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: राज्य कर्मचारियों और पेंशन धारकों का बढ़ा दो फीसदी महंगाई भत्ता, एक जनवरी से लागू होंगी बढ़ी दरें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रदेश में बढ़ा महंगाई भत्ता।
– फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की तर्ज पर यूपी सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशन धारकों का महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ा दिया है। अब यह महंगाई भत्ता 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो गया है। यही बढ़ी हुई दरें एक जनवरी 2025 से लागू होंगी। मई के महीने में अप्रैल की सैलरी बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ आएगी। जनवरी से मार्च तक का एरियर बाद में भुगतान किया जाएगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार पहले ही दो फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का एलान कर चुकी है। इस फैसले से 16 लाख कर्मचारी प्रभावित होंगे।