UP: Fare reduced for aerial darshan of Mahakumbh, price of helicopter increased from Rs 3000 to Rs 1296, book

mahakumbh 2025
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महाकुंभ आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों व श्रद्धालुओं को मात्र 1296 रुपये में ही हेलिकॉप्टर से हवाई दर्शन की सुविधा मिलेगी। पूर्व में निर्धारित 3000 रुपये के शुल्क को पर्यटन विभाग ने संशोधित किया है। 1296 रुपये में सात से आठ मिनट के जॉयराइड की सुविधा होगी।

Trending Videos

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह बदलाव पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने बताया कि कल 13 जनवरी को इसका शुभारम्भ किया जायेगा। इसके द्वारा पर्यटक व श्रद्धालु काफी ऊंचाई से महाकुम्भ क्षेत्र का विहंगम दृश्य देख सकेंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की महाकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा में पर्यटन मंत्री ने बताया कहा कि हेलीकाप्टर जॉयराइड के लिए ऑनलाइन बुकिंग www.upstdc.co.in से की जाएगी। केंद्र सरकार के उपक्रम पवनहंस द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही पर्यटन और संस्कृति विभाग वाटर व एडवेंचर स्पोर्टस का भी रोमांचकारी अनुभव देगा। इसके लिए मेला क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके अलावा लेजर शो, ड्रोन शो व यूपी दिवस से संबंधित कार्यक्रम भी बेहतर तरीके से आयोजित किए जाए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता न मिले। महाकुंभ में देश और दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक व सनातन संस्कृति को मानने वाले श्रद्धालु आयेंगे। इसलिए उनके ठहरने, सुख-सुविधा व बेहतर तरीके से आस्था की डुबकी लगाने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *